दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक भाभी ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। मामले में भाभी ने अपनी 22 वर्षीय ननद के स्तन का एक बड़ा हिस्सा दांत से काटकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं उसके सगे भाई ने भी बहन को जल्लादों की तरह पीटा। पीड़िता दर्द से छटपटाने लगी तो फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।


