नालंदा । इधर पूरा प्रशासनिक तंत्र नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था में लगा था, उधर जिले के बिहारशरीफ से बुरी खबर सामने आ गई। बिहार शरीफ स्थित मघड़ा में माता शीतला अष्टमी के दरबार में मंगलवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।
नालंदा । इधर पूरा प्रशासनिक तंत्र नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था में लगा था, उधर जिले के बिहारशरीफ से बुरी खबर सामने आ गई। बिहार शरीफ स्थित मघड़ा में माता शीतला अष्टमी के दरबार में मंगलवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।
उच्चतम न्यायालय ने कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी से लंबे समय तक काम लिया जाता है, तो वह कार्य स्थायी माना जाएगा। शीर्ष अदालत के अनुसार, इतनी लंबी सेवा ही इस बात का प्रमाण है कि उस पद पर नियमित नियुक्ति की जरूरत थी।
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।
धौलाना । दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में एक गंभीर घटना हुई है। मामूली कहासुनी के बाद मौसेरे ससुर ने दामाद पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल इनामुल शेख (चौबीस) को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
महम । दो दिन पहले शादी में दोस्तों संग पैसे बटोरने गए जिले के गांव फरमाणा खास के मोहित (19) की पहले बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की फिर पत्थर से कूचकर सिर धड़ से अलग कर दिया। शनिवार सुबह आठ बजे गेहूं के खेत में क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला है।
अमरोहा । यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। घर के टिनशेड में सो रहे मजदूर मेहराज उर्फ मिराज (35) की अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे।
यमुना सिटी ।करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा पूरा हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे।
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर में शुक्रवार को एक सनकी पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट में तलवार घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की वजह चरित्र पर शक और पारिवारिक कलह सामने आई है।
फतेहपुर । फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद, कागजात और मोबाइल भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चार लोगों की मौके पर तो एक की उपचार के दौरान मौत हुई है।
झूंसी । यूपी के प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित कनिहार वार्ड के चमनगंज इलाके में बुधवार रात पारिवारिक विवाद में पति हेमंत कुमार वर्मा ने पत्नी स्वीटा (40) के सिर पर लोहे की प्रेस से वार कर हत्या कर दी। रात भर बगल के कमरे में सोता रहा।
नई दिल्ली । भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे गिरकर 94.24 के नए निचले स्तर पर आ गया। यह लगातार तीसरे सत्र में रुपये में गिरावट दर्ज की गई है, जो बुधवार और मंगलवार को भी तेजी से टूटा था।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।