इस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे हैं। इस रूहानी संयोग ने इबादत और दुआओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है।
इस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे हैं। इस रूहानी संयोग ने इबादत और दुआओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है।
नोएडा। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शहर में चारों तरफ फैला है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन नहीं है लेकिन उन्हें सिलिंडर मिल जा रहा। हालांकि उन्हें तय कीमत से ज्यादा पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन होने के बावजूद किल्लत के कारण ब्लैक में गैस सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। ये बातें बुधवार को अमर उजाला टीम की पतड़ताल में सामने आई।
आज, 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि माता भगवती की आराधना, संकल्प, साधना और सिद्धि का दिव्य समय है। यह तन-मन को निरोग रखने का सुअवसर भी है। देवी भागवत के अनुसार देवी ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करती हैं।
अयोध्या । अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आज एक नए इतिहास का साक्षी बनेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल पर अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजन करेंगी।
राष्ट्रपति ने पूरे विधि-विधान से श्रीराम यंत्र की स्थापना में भाग लिया।
नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं। इससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर तत्काल राहत मिली है।
पटियाला । पंजाब में ठंड एक बार फिर लौट आई है। सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी पड़े। इससे तापमान में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
अखनूर । जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खौड़ से अखनूर जा रही एक तेज रफ्तार बस रास्ते में स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस (JK02 CL 5466) खौड़ से अखनूर की ओर जा रही थी।
कटड़ा । आगामी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कमर कस ली है। उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की गई।
गोरखपुर । गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को निशाना बनाया गया। फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए।
कानपुर । कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत मे गाड़ दिया। परिजन पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है। मजदूर पिता के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी पांचवी की छात्रा है। वह सोमवार शाम बकरी चराने खेत गई।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट के बीच कई क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किन्नौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। तेज हवाएं चलीं और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदेशभर में 21 मार्च तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।
कोलकाता। विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को बदलने का फैसला किया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद रविवार रात आयोग ने यह आदेश जारी किया। आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया गया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।