- RMT
आग उगल रहा आसमान
नई दिल्ली । देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक लोग तेज धूप और गर्म हवाओं की मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा मंगलवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।


