गोरखपुर । गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज थर्ड ईयर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वह असुरन से मेडिकल कॉलेज की ओर अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्र स्कूटी से उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


