शाहजहांपुर । शाहजहांपुर के जलालाबाद के मझरेता मगटोरा गांव में चकरोड पर बने मकान को गिराने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने पिता और उसके दो पुत्रों ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बचाया।
शाहजहांपुर । शाहजहांपुर के जलालाबाद के मझरेता मगटोरा गांव में चकरोड पर बने मकान को गिराने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने पिता और उसके दो पुत्रों ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बचाया।
लखनऊ । बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी के साथ वहां काम कर रहे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना आशियाना क्षेत्र की है। किशोरी क्षेत्र में ही बच्चों की देखभाल का काम करती है। पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदले मौसम से उत्तर-पश्चिम भारत में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगह भूस्खलन होने से राजमार्ग समेत कई रास्ते बंद हो गए और सैकड़ों वाहन रास्तों में फंस गए।
नागौर । राजस्थान के डीडवाना-कुचामन क्षेत्र के बिठुड़ा गांव की बेटी और भारतीय नौसेना की सब-लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का महज 23 साल की उम्र में असामयिक निधन हो गया। रविवार सुबह वे अपनी अगली तैनाती के लिए पुणे से जामनगर स्थित INS वलसुरा जा रही थीं, तभी गुजरात में एक सड़क दुर्घटना में उनकी कार दूसरे वाहन से टकरा गई।
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में झीलों के तेजी से खत्म होते अस्तित्व को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक 1967 में मौजूद 697 झीलों में से 45% यानी 315 झीलें पूरी तरह गायब हो चुकी हैं, जबकि 29% यानी 203 झीलों का जल क्षेत्र सिकुड़ गया है।
आगरा । आबकारी नियमों को ताक पर रखकर शराब कारोबारी अवैध वसूली कर रहे हैं। पुराने स्टॉक को खपाने के लिए ठेका संचालकों ने बोतल वही, कीमत नई का नायाब तरीका निकाला है। पुरानी बोतलों पर या तो नए रेट के लेबल चस्पा किए जा रहे हैं या फिर एमआरपी को दरकिनार कर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
चंडीगढ़ । पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर ने अपने नए सियासी संगठन ' भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' का एलान कर दिया है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू की यह नई सियासी पारी है।
नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक दिलचस्प और चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। टीम ने नीलामी में करोड़ों रुपये खर्च कर बड़े नामों को खरीदा, लेकिन मैदान पर प्रदर्शन ने इस सोच को झटका दे दिया कि ज्यादा कीमत हमेशा बेहतर प्रदर्शन की गारंटी होती है।
नालंदा । नालंदा जिले में आज तड़के सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। लहेरी थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित 'पीके गन हाउस' में सुबह से ही एनआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी कर रही है।
चंदौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में पति गौतम खरवार उर्फ अतुल ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी सोनी खरवार (35) की हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर । इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई।
श्रीनगर/जम्मू । घाटी समेत पूरे जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरे और भूस्खलन हुआ। इससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।