देश में मौसम में इस समय जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है। वहीं दूसरी ओर मध्य और उत्तर भारत के कुछ इलाके अब भी भीषण लू की चपेट में हैं।
देश में मौसम में इस समय जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है। वहीं दूसरी ओर मध्य और उत्तर भारत के कुछ इलाके अब भी भीषण लू की चपेट में हैं।
ऋषिकेश। नवजात बच्चों की तस्करी कर खरीद-फरोख्त मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी बच्चों की चाह रखने वाले दंपती को आईवीएफ तकनीक का झांसा देकर उनको बच्चे उपलब्ध करवाया जाता था। इन दंपतियों को किराए की कोख (सरोगेसी) से बच्चा पैदा करवाने का झांसा दिया जाता था।
फीफा विश्व कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक आंकड़ा है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की 5-0 की धमाकेदार जीत में दो गोल दागने के बाद रोनाल्डो ने कैमरे की ओर देखते हुए जोर से कहा, 'आई एम बैक! आई एम बैक!'।
भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटिश कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब नीरव मोदी को बैंक फ्रॉड मामले में 100 करोड़ से अधिक भुगतान करना होगा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश साइमन टिंकलर ने नीरव को व्यक्तिगत गारंटी के तहत देनदार ठहराया।
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में मात्र 1200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने साथी 35 वर्षीय अरविंद की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी मनोज कुमार (25) ने गमछे से अरविंद का गला घोंट दिया था। मृतक अरविंद ने गले में गमछा पहना हुआ था।
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित पुरानी कोंडली इलाके में महज 300 रुपये के लिए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर उस्तरे से हमला कर दिया। आरोपी ने उस्तरे से बड़े भाई की अंतड़ी बाहर कर दी। इसके अलावा उसके हाथ, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों में हमला कर दिया।
नई दिल्ली। राजधानी के असंगठित कारीगरों को अपना हुनर निखारने और कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा। दिल्ली सरकार ने ऐसे कामगारों के लिए दिल्ली खादी कौशल विकास योजना शुरू कर दी है। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 18,000 से अधिक दर्जी वर्ग के कारीगरों के हुनर को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के मानकों के साथ जोड़कर मुख्यधारा में लाना है।
दिल्ली। मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के ठीक पीछे वाल्मीकि बस्ती में भीषण आग लग गई। यह घटना तकिया काले खां इलाके की कुछ झुग्गियों में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
नई दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों और पूर्वी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।
न्यूयॉर्क। फिलाडेल्फिया में इराक के खिलाफ मुकाबला किलियन एमबाप्पे के करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास अवसर को उन्होंने दो गोल दागकर और भी यादगार बना दिया। 14वें मिनट में माइकल ओलीसे के पास पर एमबाप्पे ने शानदार लेफ्ट फुट शॉट लगाकर फ्रांस को बढ़त दिलाई।
हापुड़ । दिल्ली लखनऊ हाईवे पर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सोना कट के पास मंगलवार की सुबह तड़के बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची व 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
न्यूयॉर्क । फीफा विश्वकप 2026 में 12वां दिन फुटबॉल फैंस के लिए यादगार रहा। एक ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर इतिहास रच दिया, तो दूसरी ओर फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को दो गोलों से यादगार बना दिया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।