दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त तरुण वर्मा (26) के रूप में हुई है। 29 अगस्त को हर्ष विहार थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में तरुण को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।


