सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आगरा के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


