नई दिल्ली। दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर एक कार में आग लग गई। सुखद यह रहा कि इस हादसे में कार सवारों को कोई हानि नहीं हुई। अलबत्ता कार पूरी तरह नष्ट हो गई। कार चला रहे सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी मेरे एक दोस्त की है। हमने इसे बालाजी, सालासर और खाटू-जी की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए लिया था।
वापसी के रास्ते में, कुछ ही दूरी पर हमें धुआं जैसा कुछ दिखाई दिया। हमने गाड़ी को सड़क किनारे रोका, और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हम किसी तरह जल्दी से बाहर निकलकर दूर हो गए। कुल मिलाकर, खाली गाड़ी जलकर खाक हो गई, लेकिन हमें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।


