संभल । उत्तर प्रदेश के संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास को मुड़ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया।
संभल । उत्तर प्रदेश के संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास को मुड़ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया।
नई दिल्ली । नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली पुलिस खासकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। नए साल की पूर्व संध्या पर यानि 31 दिसंबर को रात 8 बजे से कनॉट प्लेस में सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। यह प्रतिबंध जश्न खत्म होने तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली । विदेशी ड्रग्स तस्करों ने पश्चिमी दिल्ली और द्वारका को अपना गढ़ बना लिया है। यहां से ड्रग्स न केवल दिल्ली बल्कि पूरे एनसीआर में सप्लाई हो रही है। तस्करी में शामिल लोगों में अधिकतर लोग दक्षिण अफ्रीकी मूल के हैं। यह लोग विदेशों से ड्रग्स की सप्लाई के साथ-साथ किराये का मकान लेकर नशे का सामान तैयार कर रहे हैं।
दिल्ली । नए वर्ष के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर जश्न का आनंद उठाना चाहते हैं या फिर 35 हजार रुपये के जुर्माने के साथ जेल। यह खुद लोगों को तय करना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले मेें 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
दिल्ली । दो दिन की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में कंपकंपी बढ़ गई है। शहर सर्द की चपेट में है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है।
दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने एक राष्ट्रव्यापी नार्को सिंडिकेट का पर्दाफाश कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पूरे देश में प्रतिबंधित मादक दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों जैसे अल्फ्राजोलम टैबलेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोकोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप के निर्माण और वितरण में शामिल था।
नई दिल्ली । नव वर्ष के जश्न के लिए राजधानी के होटल, रेस्तरां व कैफे संचालकों ने विशेष तैयारी की है। इस मौके पर लोग लजीज व्यंजनों के साथ संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। लोगों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें 10 से 15 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के ग्वयार हॉल कैंटीन में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात है कि किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10.55 बजे आग लगने की कॉल मिली थी।
नई दिल्ली । दिल्ली के उपभोक्ताओं का नए साल में बिजली बिल कुछ कम आयेगा। दिल्ली सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए बिजली बिलों पर लगे सरचार्ज को 65 से 40 फीसदी तक कम करने का फैसला लिया। दिल्ली में पावर पर्चेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) की दरें जो पहले बीआरपीएल के लिए 35.83 फीसदी, बीवाईपीएल के लिए 38.12 फीसदी और टीपीडीडीएल के लिए 36.33 फीसदी थीं।
नई दिल्ली । नजफगढ़ इलाके में शनिवार सुबह नमकीन बनाने की फैक्टरी में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में फैक्टरी में काम कर रहे चार कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने गाड़ियों की मदद से आग को नियंत्रित कर लिया है।
धर्मशाला। हिमाचल में दो दिन धूप खिलने के बाद फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को कुफरी, नारकंडा और डलहौजी समेत कई इलाकों में हिमपात हुआ है। ताजा बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 136 सड़कें फिर से अवरुद्ध हो गई हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।