नई दिल्ली । पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा वापस नहीं होगी। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी को फिलहाल एक कमांडो, कुछ पुलिसकर्मी और एस्कार्ट कार दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल की जान को खतरा है।


