60 नए मेडिकल कॉलेज के साथ भारत सबसे ज्यादा डॉक्टर तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। केंद्र सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से नए मेडिकल कॉलेजों को शुरू करने की मंजूरी दी है, जिसके चलते देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 766 तक पहुंची है, जो अफ्रीका और अमेरिका की तुलना में करीब पांच से छह गुना ज्यादा है।


