दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी फिनटेक कंपनी से धन के दुरुपयोग के आरोपों के सिलसिले में की गई है। ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि गुप्ता ने कंपनी के संसाधनों का कथित तौर पर व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग किया।


