नई दिल्ली । अगर आपको लग रहा है कि कोरोना का खतरा टल गया है, अब इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, तो शायद आप गलत हो सकते हैं। छोटे-छोटे अंतराल के बाद ये वायरस नए वेरिएंट के साथ वापस लौट आता है। दुनिया के कई देश इन दिनों मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट पर हैं, इस बीच कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।


