रियाद । पश्चिम एशिया में भड़की जंग अब और खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है। दो हफ्तों से जारी इस संघर्ष के बीच ईरान ने अब सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर जोरदार वार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया, जिससे अमेरिकी वायुसेना के पांच एयर-टैंकर विमान जमीन पर ही क्षतिग्रस्त हो गए।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें अमेरिकी वायुसेना के कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में अमेरिका के 5 एयर-टैंकर विमान जमीन पर खड़े-खड़े ही क्षतिग्रस्त हो गए।


