हैदराबाद । तेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एस्टन मार्टिन कार ने उसे टक्कर मार दी।


