जर्मनी में एक बेकाबू कार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 68 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक कार क्रिसमस से पहले सजे बाजार में भीड़ वाले इलाके में घुस गई।
जर्मनी में एक बेकाबू कार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 68 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक कार क्रिसमस से पहले सजे बाजार में भीड़ वाले इलाके में घुस गई।
वॉशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में एक और भारतवंशी की एंट्री हो गई है। दरअसल ट्रंप ने भारतीय मूल की वकील हरमीत ढिल्लन को सिविल राइट्स मामलों में असिस्टेंट अटॉर्नी जरनल नियुक्त किया है। हरमीत ढिल्लन के नाम का एलान करते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'हरमीत ढिल्लन को अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकार मामलों का असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल नियुक्त करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
वॉशिंगटन । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह पद संभालने के बाद अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने यानी देश से निकालने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) पहुंचने के बाद वह वैध तरीके से अमेरिका आने वालों की राह भी आसान कर देंगे।
लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके शव को दर्जनों टुकड़ों में काटा और नाले में फेंक दिया। घटना पिछले सप्ताह लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के दासका में हुई।
ब्राजील । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
वॉशिंगटन । राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद अब ट्रंप अपनी सरकार के अहम पदों पर नियुक्तियों को लेकर मंथन कर रहे हैं। कई पदों पर नाम तय हो चुके हैं। अब खबर आई है कि डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रूबियो को अपनी सरकार में विदेश मंत्री बनाने का फैसला कर लिया है।
ओटावा । कनाडा में ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने रविवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया। उन्होंने खालिस्तानी धमकियों पर चिंता जताते हुए यह फैसला लिया। भारतीय मूल के हिंदुओं और सिखों को आवश्यक जीवन प्रमाणपत्र नवीनीकरण के लिए 17 नवंबर को कॉन्सुलर शिविर निर्धारित किया गया था।
वॉशिंगटन । कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव हार जाने से डेमोक्रेटिक पार्टी और उन्हें समर्थन दे रहे लोग निराश हैं। अब उपराष्ट्रपति हैरिस के एक पूर्व कर्मचारी ने राष्ट्रपति जो बाइडन से इस्तीफा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाइडन इस्तीफा देकर उपराष्ट्रपति को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाएं। हालांकि यह कार्यकाल थोड़े ही समय के लिए होगा।
वॉशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी मतगणना जारी थी। इनमें से एक एरिजोना भी था। शनिवार को घोषित हुए नतीजों में डोनाल्ड ट्रम्प ने एरिजोना में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में सातों स्विंग राज्यों में जीत दर्ज कर डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास रच दिया।
वॉशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को वोटिंग हुई है। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच मुख्य मुकाबला है। कई राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो गई है और नतीजे भी आने लगे हैं।
अमेरिका । अमेरिका में महीनों से चल रही राष्ट्रपति पद की रेस का प्रचार 4 नवंबर की रात थम गया। अब इंतजार है मंगलवार की सुबह 7 बजे से शुरु होने वाले मतदान का जो तय करेगा कि व्हाइट हाउस में अगले 4 साल के लिए कौन सा चेहरा होगा। आखिरी दौर में दोनों ही उम्मीदवार जिस एक राज्य पर जोर लगाते नजर आए वो है पैनस्लिवेनिया।
ताइपे। ताइवान ने चीन की धमकियों से परेशान होकर अपने आप को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत ताइवान अमेरिका से 1000 अटैक ड्रोन्स खरीदेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान ये ड्रोन्स अमेरिकी फर्मों एरोविरोनमेंट और एंडुरिल इंडस्ट्रीज से खरीदेगा। सितंबर के अंत में ताइवान ने इस सौदे पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।