बेरूत । इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई जारी है। इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के गढ़ में फिर से बमबारी की है। इस्राइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी और फिर बमबारी की।
बेरूत । इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई जारी है। इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के गढ़ में फिर से बमबारी की है। इस्राइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी और फिर बमबारी की।
बीजिंग। भारत को वैश्विक भ्रष्टाचार रोधी मंच ग्लोब नेटवर्क की 15 सदस्यीय संचालन समिति का सदस्य चुना गया है। अधिकारियों ने बताया की चीन की राजधानी बीजिंग में विभिन्न चरणों के मतदान के बाद भारत का चयन हुआ। 121 सदस्य देशों और 219 सदस्य प्राधिकार वाले ग्लोब नेटवर्क में नेतृत्व प्रदान करने के लिए संचालन समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और 13 सदस्य हैं।
न्यूयॉर्क । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क जी-4 देशों के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात की। जिसमें भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार के लिए समूह की प्रतिबद्धता को लेकर चर्चा हुई। इन जी4 राष्ट्रों में ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं। बता दें कि, जी4 देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए एक-दूसरे की दावेदारी का समर्थन करते हैं।
न्यूयॉर्क । अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत के महावाषिज्य दूतावास ने मेलविले में बीएपीएस के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य बताना। इस मामले को उन्होंने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के सामने रखा और इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
वाशिंगटन । जुलाई के बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हमले का सामना करना पड़ा। रविवार को जब वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। तभी वहां पर गोलीबारी हुई। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस बारे में बयान जारी किया है।
प्योंगयांग । उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने यूरेनियम संवर्धन के सेंट्रीफ्यूज की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया के मीडिया के अनुसार, किम जोंग उन ने परमाणु हथियार संस्थान और 'हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन आधार' केंद्र के दौरे के दौरान यह आदेश दिया।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। इसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके भारत में दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में बुधवार दोपहर 12.58 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए।
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिंगापुर की संसद गए, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बाद में पीएम मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच प्रतिनिधि स्तर की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच चार अहम समझौते हुए।
वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में सोमवार को एक ट्रेन में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह 911 आपातकालीन हाॅटलाइन पर काॅल मिली।
वॉशिंगटन। साल 2021 में अमेरिकी संसद (यूएस कैपिटल) में हुई हिंसा के मामले में एक व्यक्ति को हिंसा का दोषी ठहराते हुए अदालत ने चार साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई है। दोषी व्यक्ति की पहचान 46 साल के फैक्ट्री सुपरवाइजर माइकल स्पार्क्स के रूप में हुई है। स्पार्क्स केंटकी का निवासी है।
ह्यूस्टन । अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में रविवार को भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान हनुमान की इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है। भगवान राम और माता सीता को फिर से मिलाने में भगवान हनुमान की भूमिका को देखते हुए इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' का नाम दिया गया है।
स्टॉकहोम । अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर भी एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा वायरस को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को स्वीडन में मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।