यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर तैनात मालवाहक जहाज 'एमवी अमीर1' पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच 13 भारतीय नाविकों सहित कुल 15 क्रू सदस्य फंस गए हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, जहाज के ठीक आसपास लगातार हो रहे हवाई हमलों के कारण चालक दल की जान को गंभीर खतरा है।


