वॉशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में एक और भारतवंशी की एंट्री हो गई है। दरअसल ट्रंप ने भारतीय मूल की वकील हरमीत ढिल्लन को सिविल राइट्स मामलों में असिस्टेंट अटॉर्नी जरनल नियुक्त किया है। हरमीत ढिल्लन के नाम का एलान करते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'हरमीत ढिल्लन को अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकार मामलों का असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल नियुक्त करते हुए बहुत खुशी हो रही है।


