टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार शाम एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। गोली चलाने वाला व्यक्ति अभी फरार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार शाम एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। गोली चलाने वाला व्यक्ति अभी फरार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अमेरिका ने वेनेजुएला में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी सहायता तेज कर दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका खोज एवं बचाव अभियान के साथ-साथ मानवीय और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय है।
वेनेजुएला में जानमाल के नुकसान को लेकर दुनियाभर में संवेदनाएं जताई जा रही हैं। गुरुवार को भूकंप की खबर आने के बाद भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपदा की इस घड़ी में देश हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। आज ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर रेत से कलाकृतियां बनाने के लिए मशहूर पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट बनाकर वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।
बर्लिन। संचार प्रणाली में आई तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार देर रात जर्मनी की रेल सेवाएं ठप हो गईं। इसके चलते देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें रुक जाने से कई यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंस गए।
लंदन। ब्रिटेन के लंदन में शुक्रवार को दो ट्रेनों के बीच टक्कर में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं।
क्यूबा के पश्चिमी तट के पास सोमवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में इमारतें हिल गईं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की सूचना दी।
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है।
रोम । इटली के राष्ट्रीय भूभौतिकी एवं ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान के अनुसार मंगलवार तड़के इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार को तड़के 00:12 बजे (सोमवार रात 22:12 बजे जीएमटी) आया।
वॉशिंगटन । अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक पेपर और पल्प मिल में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। मंगलवार सुबह एक केमिकल टैंक के अचानक फटने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के पुएब्ला राज्य के तेहुइटज़िंगो शहर में बंदूकधारियों के हमले में 10 लोग मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। पुएब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि संघीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
बीजिंग । चीन के दक्षिणी इलाके में सोमवार सुबह भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक भूकंप के चलते दो लोगों की मौत हुई है और एक लापता है।
न्यूयॉर्क । अमेरिका में भारतीय मूल के 27 वर्षीय युवक जशनप्रीत सिंह को अवैध हथियारों की तस्करी और मशीन गन रखने के मामले में पांच साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जशनप्रीत कैलिफोर्निया के लोदी शहर का रहने वाला है और उसने 'पंजाबी डेविल्स' नाम का एक मोटरसाइकिल गैंग बनाया था।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।