पोर्ट-ऑ-प्रिंसकै। रेबियाई देश हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करीब तीन महने बाद सोमवार को फिर खुल गया। लगातार गिरोह हिंसा के बाद अधिकारियों को मार्च की शुरुआत में सभी यातायात के लिए इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
पोर्ट-ऑ-प्रिंसकै। रेबियाई देश हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करीब तीन महने बाद सोमवार को फिर खुल गया। लगातार गिरोह हिंसा के बाद अधिकारियों को मार्च की शुरुआत में सभी यातायात के लिए इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
तेहरान। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 वर्षीय) पूर्वी अजरबैजान जा रहे थे।
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास खान को पारिवारिक संपत्ति विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उन्हें मार्गल्ला पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। कैपिटल पुलिस ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
वॉशिंगटन । अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार के डेट्रायट स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में श्री थानेदार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कार्यालय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिनमें दिखाई दे रहा है कि कार्यालय की दीवारों पर फलस्तीन की आजादी के नारे लिखे गए हैं।
रियाद । सऊदी अरब में एक महिला अधिकार कार्यकर्ता मनाहेल अल-ओतैबी को महिलाओं के अधिकारों और उनके पहनावे की वकालत करने के लिए 11 साल की सजा सुनाई गई। सीएनएन ने मानवाधिकार संगठनों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
वॉशिंगटन। गुरु-शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पवित्र होता है। ऐसे में अमेरिका इस रिश्ते को तार तार करने की चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शिक्षिका ने सारी हदें पार कर दीं। उसे अरकंसास चर्च से एक किशोर का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नॉर्थ कैरोलिना। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। मामले से परिचित एक सूत्र ने तीन अधिकारियों की शहादत की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मौतों की पुष्टि नहीं की है। घटना गॉलवे ड्राइव स्थित एक आवास में घटी।
नई दिल्ली। यूके के भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने सम्मिलित होकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना विशेष लगाव दिखाया। कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव प्रचार लंदन में भी करते नजर आए।
वॉशिंगटन। इराक की संसद ने समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला एक कानून पारित किया है। इस कानून के तहत समलैंगिकता को बढ़ावा देने वालों पर भारी जुर्माना और जेल की सजा देने की भी बात कही गई है।हालांकि इराक में वेश्यावृत्ति विरोधी और समलैंगिकता कानून के पारित होने की अमेरिका ने निंदा की।
लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने भारत के साथ वैक्सीन साझेदारी की सराहना की। यह साझेदारी उप-सहारा अफ्रीका में बच्चों की सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी मलेरिया से निपटने में मदद कर रही है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों और भारत के निर्माताओं के बीच सहयोग से जीवन रक्षक मलेरिया टीके (आरटीएस, एस और आर-21) विकसित किए। इन टीकों का इस्तेमाल घाना, केन्या और मलावी में किया गया।
ताइपे । ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबित, सोमवार देर रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप आए, जिसमें 6.3 तीव्रता सबसे शक्तिशाली था।
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के संसद भवन (नेशनल असेंबली) के अंदर मस्जिद से जूते चोरी होने की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मस्जिद के बाहर से 20 जोड़ी जूते रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। इसे देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। बताया गया कि मस्जिद से जूते गायब होने के बाद संसद के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सुरक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।