लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने भारत के साथ वैक्सीन साझेदारी की सराहना की। यह साझेदारी उप-सहारा अफ्रीका में बच्चों की सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी मलेरिया से निपटने में मदद कर रही है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों और भारत के निर्माताओं के बीच सहयोग से जीवन रक्षक मलेरिया टीके (आरटीएस, एस और आर-21) विकसित किए। इन टीकों का इस्तेमाल घाना, केन्या और मलावी में किया गया।


