नई दिल्ली। दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली खुदकुशी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाईओवर के बीचों-बीच बिजली के पोल से बुजुर्ग अनिल (61) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रिंग रोड होने की वजह से यहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, मगर किसी की नजर बुजुर्ग पर नहीं गई।


