नई दिल्ली । ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है। स्मॉग के कारण प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह कोहरे व स्मॉग का असर देखने को मिला।


