दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम बारिश व बूंदाबांदी से पारा गिर गया और ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं, शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश व हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जाहिर की है।


