नई दिल्ली । मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने अपने आदेश में दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी को सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट तोड़ने और उसे पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली । मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने अपने आदेश में दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी को सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट तोड़ने और उसे पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली । यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। जलाशय में अत्यधिक अमोनिया के चलते वजीराबाद जल शोधक संयंत्र को संचालित करने के लिए मुनक नहर से पानी लाने का फैसला किया गया है। इससे हैदरपुर, बवाना और द्वारका जल शोधक संयंत्रों के संचालन पर असर पड़ा है।
नई दिल्ली । राजधानी में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इससे तापमान गिरने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। बूंदाबांदी का सिलसिला अलग-अलग इलाकों में शाम तक जारी रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से पहले पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऑस्ट्रेलिया के बिग ब्लैश टी-20 लीग पर सट्टा लगाने वाले गिरोह को पकड़ा है। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। आरोपी गिरोह बनाकर सट्टेबाजी कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से सट्टा लगाते थे।
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार शाम पटाखा बनाने की अवैध फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्टरी में मौजूद चार लोग झुलस गए। बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक शख्स को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
नई दिल्ली । यमुना पर लोहे के पुराने पुल के बराबर में निर्माणाधीन नए पुल पर ट्रैक बिछाने का काम अंतिम चरण में है। एक महीने में इस पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद को जोड़ने वाले इस पुल के चालू होने से सेक्शन पर ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी। इससे हर साल यमुना की बाढ़ रेलवे ट्रैफिक की राह में बाधा नहीं बनेगी।
नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में कई राउंड गोली चली है। जिसमें एक को गोली लगी है। घायल को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। आरोपी को साउथ दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने पकड़ लिया है।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम में हल्का बदलाव आया है। हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली, रामटा, पश्चिम विहार। रोहिणी नगर निगम जोन अंतर्गत आने वाले पश्चिम विहार वार्ड के उद्योग नगर, न्यू रोहतक रोड, पीरागढ़ी क्षेत्रा में आज भी दर्ज़ेनो अवैध निर्माण कार्य स्थानीय जूनियर इंजीनियर की अनदेखी के कारण पूरे जोर शोर से चल रहे है।
नई दिल्ली । राजधानी में कड़ाके की ठंड का लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। कोहरे व स्मॉग लोगों को परेशान कर रहा है। इससे तापमान के साथ दृश्यता पर असर पड़ रहा है।
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना इलाके में एक आश्रम के 89 वर्षीय महंत पर उनकी पूर्व 51 वर्षीय शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसी साल अप्रैल की इस घटना की एफआईआर 13 दिसंबर को दर्ज करवाई गई है। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।