फरीदाबाद । फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित गली नंबर 10 प्लॉट नंबर-2 में स्थित पांचाल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत हो गई। बताया जा रह है कि दोनों गार्ड रूम में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। प्रथम दृष्टि से पुलिस भी मान रही है कि अंगीठी से निकली जहरीली गैस से दम घुटा, जिससे दोनों की मौत हो गई।


