नोएडा । ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने सर्विस रोड पर जगुआर कार ने कक्षा सात के छात्र (14) को टक्कर मार दी। आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद आसपास के लोगों ने घायल छात्र को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अस्पताल में भर्ती कराया।


