नई दिल्ली । बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग जगहों से हेरोइन तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 390 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत 2.23 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि नारकोटिक्स सेल ने मंगोलपुरी इलाके से सनी और उसकी पत्नी सारिका को गिरफ्तार किया था।


