नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं।
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं।
नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास रहेंगे। दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान देश की राजधानी पूरी तरह से चाक-चौबंद सुरक्षा के घेरे में होगी।
नई दिल्ली । आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में जश्न देखने को मिल रहा है। हर भारतीय देशभक्ति के रस से सराबोर नजर आ रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में देशभर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जाएंगी। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली । मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है। इसके असर से जनवरी के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा और ठंड वापस लौटेगी।
नई दिल्ली । भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं।
दिल्ली । आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। दिल्ली पुलिस डीसीपी ट्रैफिक ढाल सिंह ने कहा, '26 जनवरी के लिए 23 तारीख को फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल होती है। इसके लिए परेड का समय 10:30 होता है। इससे दो-तीन घंटे पहले ही ट्रैफिक और पुलिस की व्यवस्था कर दी जाती है।
नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार नो योर कैंडिडेट (केवाईसी ईसीआई) मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यह एप नागरिकों को उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों की शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराएगा।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है। वाहनों की यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी।
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरे ने सर्दी के मौसम में ठंडक को ओर बढ़ा दिया है।
दिल्ली । तिलक नगर इलाके में स्थित पैसिफिक मॉल में एस्केलेटर से गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मांं और परिवार के अन्य लोगों के साथ फिल्म देखने के लिए आया था। उसकी मां फिल्म का टिकट खरीद रही थी, इसी दौरान बच्चा एस्केलेटर पर चला गया।
दिल्ली । वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुखद सूचना है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक मादा अफ्रीकन बबून की मंगलवार को मौत हो गई है। प्राथमिक जांच में मौत की वजह ठंड बताई जा रही है। हालांकि, विसरा जांच के लिए सैंपल बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भेजा गया है। इसके बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।