नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है। पुलिस ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी ने 'साइलेंस पीरियड' के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में हस्तक्षेप किया। मनीष बिधूड़ी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।


