नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार को) विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था।
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार को) विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था।
प्रयागराज । कुंभनगर जिला छह हजार हेक्टेयर में बसेगा। चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेला होगा और 1900 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पार्किंग बनाई जाएगी। कुंभ जिले का प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति गठित होगी। फाफामऊ से अरैल के बीच कुंभ जिला जल्द घोषित किया जाएगा।
वाराणसी। वाराणसी के मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने मंडुवाडीह पर अभियान चलाया। यहां करीब 40 दुकानों को तोड़कर उनसे कब्जा खाली कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक एक लेन पर यातायात का दबाव रहा। इससे भीषण जाम की स्थिति रही।
चंडीगढ़ । पंजाब में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जा न मिलने की वजह से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के 10 राष्ट्रीय राजमार्ग के 13,190 करोड़ की लागत वाले कई प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं।
नई दिल्ली। उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर जारी है। रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश हुई और कई इलाके जलमग्न हो गए। पहाड़ी राज्यों में भी भारी वर्षा हो रही है और कश्मीर में बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्ग से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी में सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की है। इसके मद्देनजर सीबीआई की दिल्ली से एक टीम मामले कोलकाता पहुंची।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने भारत में सार्वजनिक परिवहन को बदलने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। इसने एक आधुनिक, वातानुकूलित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली की शुरुआत की जिसने न सिर्फ दिल्ली में बल्कि पूरे देश में बड़े पैमाने पर परिवहन में सुधार किया है।
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 2.30 बजे जागे। भस्म आरती के पहले वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर सबसे पहले चांदी द्वार को खोला गया उसके बाद घंटी बजाकर भगवान तक यह सूचना पहुंचाई गई की पुजारी व अन्य लोग आपको जगाने के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
नई दिल्ली । भारत में जिस तेजी से बिजली की मांग बढ़ रही है उसके कारण लोगों को आने वाले वर्षों में भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। इंडिया एनर्जी एंड क्लाइमेट सेंटर (आईईसीसी) ने अपनी नई टेक्निकल रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 2027 तक भारत को खासतौर पर शाम के समय 20 से 40 गीगावाट तक बिजली की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
जयपुर । मानसूनी बारिश से देशभर में नदी-नाले उफान पर हैं। अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में रविवार को कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बह गए, जिनकी तलाश जारी है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को जोरदार बरसात के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया।
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले से सावन की चौथी सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।
जम्मू । बारामुला की 10,000 युवतियों ने 'कशूर रिवाज' सांस्कृतिक उत्सव में सबसे बड़ा कश्मीरी लोक नृत्य प्रस्तुत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सेना की डैगर डिवीजन, बारामुला जिला प्रशासन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।