दिल्ली। वसंत कुंज इलाके के एक होटल में उधार के पैसे मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्त व पेशे से कैब चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।


