नई दिल्ली। किसान नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर कृपाण के साथ यात्रा नहीं करने देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दिल्ली के सिख समुदाय में भी इसे लेकर खासी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सिखों को कृपाण के साथ हवाई सफर में रोकना अपमानजनक है।
नई दिल्ली। किसान नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर कृपाण के साथ यात्रा नहीं करने देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दिल्ली के सिख समुदाय में भी इसे लेकर खासी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सिखों को कृपाण के साथ हवाई सफर में रोकना अपमानजनक है।
गोपेश्वर। भू-धंसाव और भूस्खलन से तहस-नहस हुए क्यूंजा घाटी के किणझाणी गांव के 60 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। 14 आपदा प्रभावित परिवार स्कूलों में रह रहे हैं, जबकि 44 परिवार अपने नाते-रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति-2024 को मंजूरी दे दी गई है। इसमें जहां सोशल मीडिया पर काम करने वाली एजेंसी व फर्म को विज्ञापन की व्यवस्था की गई है, वहीं अभद्र या राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने पर कानूनी कार्रवाई के प्रावधान भी किए गए हैं।
पेरिस । ओलंपिक 2024 की मेजबानी के बाद पेरिस पैरालंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। आज इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। इनमें 52 खिलाड़ी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि खेलों के इतिहास में उद्घाटन समारोह पहली बार स्टेडियम से बाहर आयोजित होगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में देशभर नाराजगी है। इस बीच बीते दिन राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के प्रयासों के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें हुईं। कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। लगभग समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। गुजरात में सात लोगों की जान भी गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, वहीं पानी में घिरे 300 लोगों को बचाया गया है।
रायपुर । देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध करेगी। आज विधायक दल की बैठक में विरोध की रणनीति तैयार की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब से कुछ देर पहले खत्म हुई है। जिसमें इस बात का फैसला लिया गया है कि गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन होगा। जिले में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय भी लिया गया है।
मुंबई । महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जबरदस्त बवाल शुरू हो गया है। यहां भारी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है। कई लोगों ने लोकल ट्रेनों को भी रोक दिया है। बताया गया है कि लड़कियों के अभिभावकों ने कई लोगों के साथ स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया है।
नई दिल्ली । एम्स के ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर ने ड्रग की ओवरडोज लेकर रविवार को खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाले डॉक्टर राज घोनिया (34) ट्रामा सेंटर में न्यूरोसर्जन थे। पुलिस को उनके कब्जे से एक सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर ने अपनी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।
नई दिल्ली । एमसीडी की साल भर मच्छरों की ब्रीडिंग पर नजर रहती है। दिल्ली सरकार भी मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाती है। फिर भी मच्छरों का लार्वा कम नहीं हो रहा है। दिल्ली में हर साल मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के केस कम नहीं हो रहे हैं। अगस्त व सितंबर के बीच बड़ी संख्या में इसके मामले आते हैं।
ढाका । जलाल यूनुस ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय खेल परिषद, बांग्लादेश में 41 विभिन्न खेल निकायों के नियंत्रण अधिकारियों ने यूनुस को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। यूनुस बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज भी थे और उन्होंने 1980 के दशक में पेशेवर क्रिकेट खेला था।
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के बारामुला में लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये। सीसमोलॉजी सेंटर के अनुसार बारामुला में दो बार भूकंप आया है। जहां पहले भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। वहीं, दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।