नई दिल्ली । हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत एक हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।


