- RMT
पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ संजीव गिरफ्तार, एसटीएफ ने 60 किलोमीटर पीछाकर आईजीआई एयरपोर्ट से दबोचा
नई दिल्ली । शाहदरा जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ संजीव कुमार जैन को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने संजीव कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। रविवार को उन्हें आयोग के समक्ष पेश किया गया।


