नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया। इस पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापन दिखाए जाने लगे। यह अमेरिका की कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी से जुडे़ थे। हैक किए गए चैनल पर एक ब्लैंक वीडियो प्रसारित किया गया।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया। इस पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापन दिखाए जाने लगे। यह अमेरिका की कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी से जुडे़ थे। हैक किए गए चैनल पर एक ब्लैंक वीडियो प्रसारित किया गया।
नई दिल्ली । दिल्ली के शांतिवन इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गुरुग्राम से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की और ऐसा करते हुए उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।
नई दिल्ली । देश में 99 फीसदी कारों में आग से बचाव के लिए जिस केमिकल का उपयोग हो रहा है उससे कार सवारों को कैंसर का खतरा है। एनजीटी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सहित चार विभागों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) इन केमिकल के असर की जांच करने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया था कि उसके पास आवश्यक सुविधा नहीं है।
जम्मू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए वीरवार को श्रीनगर चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वह कटड़ा में रैली करेंगे। सभा करने से पहले प्रधानमंत्री माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। श्रीनगर को टूलिप गार्डन के नाम से भी जाना जाता है और यहां कमल का फूल इन फूलों में चार चांद लगाएगा।
सीतापुर । सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर क्षेत्र में भदफर चौकी के तहत आर्यावर्त बैंक के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन किशोरियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो सगी बहनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य घायल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पटना। बिहार में गंगा नदी उफान पर हैं। बक्सर, पटना और भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोन, पुनपुन, दरधा, गंडक, जिरायन और फल्गु समेत कई नदियों का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इधर, पटना-बक्सर हाईवे पर के उत्तर कई इलाकों में पानी फैल चुका है। हाईवे से गांव की तरफ जाने वाली सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है।
नई दिल्ली । अगर आपको लग रहा है कि कोरोना का खतरा टल गया है, अब इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, तो शायद आप गलत हो सकते हैं। छोटे-छोटे अंतराल के बाद ये वायरस नए वेरिएंट के साथ वापस लौट आता है। दुनिया के कई देश इन दिनों मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट पर हैं, इस बीच कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।
बेरूत। लेबनान में इन दिनों खौफ का माहौल है। दरअसल बीते दो दिनों में पेजर्स और वॉकी टॉकी धमाकों में 32 लोगों की मौत हुई है और तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। निशाने पर ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला के लड़ाके हैं। हिजबुल्ला ने इन धमाकों का आरोप इस्राइल पर लगाया है, लेकिन अभी तक इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। जानिए अब तक क्या-क्या हुआ।
चेन्नई । भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने एक वक्त 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली छह-छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल सके।
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास बुधवार रात एक बार फिर से मालगाड़ी की डिरेल होने की घटना सामने आई। यहां कोयला से लदी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण दिल्ली-मथुरा का ट्रैक बाधित हो गया। इस मालगाड़ी ट्रेन के डिरेल होने से 50 ट्रेनें प्रभावित हुई है। ट्रैक बाधित होने के बाद से ही नई दिल्ली से मथुरा होकर जाने वाले कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है।
दरभंगा । दरभंगा एयरपोर्ट पिछले कुछ महीनों से इलाके के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। इस एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों का ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द कर दिया जाना आम बात हो चुकी है। इससे कई महत्वपूर्ण कार्य लोगों के नहीं हो पा रहे। यहां से उड़ान भरने वाली कम्पनी स्पाइसजेट की मनमानी से लोग तंग आकर अब पटना एयरपोर्ट से यात्रा करने को मजबूर हो गए हैं।
कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जाने-माने डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।