लुधियाना । पंजाब में लुधियाना में शिमलापुरी के सूरज नगर इलाके में रविवार की सुबह भाई दूज के दिन चचेरे भाई ने रंजिश के चलते भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने बीच बचाव करने आए अपने दूसरे चचेरे भाई और साथियों को भी हथियार मार कर घायल कर दिया।


