मिर्जापुर । कछवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास बृहस्पतिवार की रात भीसड़ सड़क दुर्घटना हुई। छत की ढलाई कर वापस आ रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया है।


