नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के बाद दी जाने वाली सुविधाओं के लिए समान दिशा-निर्देश तैयार करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन करे।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के बाद दी जाने वाली सुविधाओं के लिए समान दिशा-निर्देश तैयार करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन करे।
नई दिल्ली। भारत में पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट चलन में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल दस व बीस रुपये के प्लास्टिक नोट बाजार में लाए जाएंगे। इसमें सुरक्षा के उन्हीं उन्नत नियमों का पालन किया जाएगा जो कागज के नोट छापने में अपनाए जाते हैं। अगले साल यह नोट बाजार में आ सकते हैं।
नई दिल्ली। भारत अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुखों के बड़े सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में 4 और 5 नवंबर को प्रस्तावित सम्मेलन में लगभग 40 अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुखों, 120 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और भारत में उनके रक्षा अताशों के शामिल होने की संभावना है।
नई दिल्ली । इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर खुद को 'बल्लू दादा जाफराबादी' बताने वाला एक युवक साथी संग सलाखों के पीछे पहुंच गया। उत्तर-पूर्वी जिले के जाफराबाद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले लोनी, गाजियाबाद निवासी अरमान (22) और इसके साथी रिहान (19) को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली । दिल्ली में यमुना नदी में नहाते समय एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन (15) के रूप में हुई है, जो मदनपुर खादर का निवासी था। यह घटना तब हुई जब किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। पानी में उतरने के दौरान वह गहरे गड्ढे में फिसल गया और तेज बहाव में बह गया।
नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जसोला विहार में शुक्रवार को जर्जर मकान तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर ठेकेदार शम्शुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक खुर्शीद से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली । राजधानी में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति के निर्माण पर अब सख्त कार्रवाई होगी। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजधानी में कहीं भी अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली ईवी सब्सिडी पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। यह पोर्टल शहर की नई ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को वित्तीय सहायता देगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करना है।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के 215 से अधिक पुलिसकर्मी तबादले के बाद नई तैनाती वाली यूनिट में रिपोर्ट किए बिना ही व्यवस्था से बाहर हो गए हैं। उनकी वर्तमान तैनाती कहां है और वे किस यूनिट से वेतन ले रहे हैं, इसे लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में भी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति लागू होने के बाद राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर उत्साह और असंतोष, दोनों साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। एक ओर इलेक्ट्रिक कार और दोपहिया वाहनों के शोरूम में ग्राहकों की पूछताछ बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर टैक्सी, टूरिस्ट और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े संगठन नीति को जल्दबाजी में लागू किया गया फैसला बता रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर पहले अदृश्य सिरफिरे जिस बीएटी-बीएमएस एप से सरेराह ई-रिक्शा की बैटरी लॉक कर रहे थे, अब उसी एप को सीखकर ई-रिक्शा चालक खुद ही अपने वाहन को अनलॉक कर रहे हैं। कई चालकों ने अपने मोबाइल फोन में एप भी डाउनलोड किया है।
दिल्ली । भारत की वस्त्र परंपरा अब केवल करघों और कपड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और वैश्विक कारोबार की नई पहचान बन चुकी है। इसी बदलते स्वरूप की सबसे बड़ी झलक 14 से 17 जुलाई तक भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत टेक्स 2026 में दिखाई देगी।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।