नई दिल्ली । सरकारी अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त दवाओं को खुले बाजार में बेचने वाले एक संगठित गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने डीडीयू अस्पताल के फॉर्मासिस्ट कम स्टोरकीपर व अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले हेल्पर समेत कुल पांच आरोपियों को दबोचा है।


