नई दिल्ली । लंबे समय से घाटे में चल रहे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के वित्तीय आंकड़ों में इस बार जो सुधार दिख रहा है, वह सिर्फ यात्रियों से मिलने वाले किराए तक सीमित नहीं है। निगम अब टिकट आधारित आय मॉडल से आगे बढ़कर मल्टी-सोर्स रेवेन्यू मॉडल की ओर कदम बढ़ा रहा है, जहां कमाई के नए स्रोत तेजी से उभर रहे हैं।


