नई दिल्ली । दिल्ली में नए वित्तीय वर्ष से शराब महंगी हो सकती है। 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट समेत कई श्रेणी के लाइसेंस पर लागू होगी।
नई दिल्ली । दिल्ली में नए वित्तीय वर्ष से शराब महंगी हो सकती है। 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट समेत कई श्रेणी के लाइसेंस पर लागू होगी।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह किसी को भी न्यायपालिका की संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे।
नई दिल्ली । तिलक नगर इलाके में सोमवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में 15 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त निशांत के रूप में हुई। मैदान में बच्चे से झगड़ा होने के बाद 12 साल के बच्चे ने अपने 17 साल के चचेरे भाई और उसके एक साथी की मदद से नाबालिग से मारपीट की। गर्दन और सिर में चोट लगने से बच्चा अचेत हो गया।
नई दिल्ली । दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
नई दिल्ली । पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को परखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास होने जा रहा है। इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल 24 फरवरी को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 27 फरवरी को आयोजित होगा। हालांकि, अभ्यास शुरू होने से पहले वायुसेना के सामने एक चुनौती आ गई है।
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के हवलदार ने पुरानी रंजिश में गांव से आई बरात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव काठा, बागपत, यूपी निवासी आशीष (25) के रूप में हुई है। गोली चलते ही बरात में अफरा-तफरी मच गई। फौरन युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
नई दिल्ली । दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में पुलिस ने चोरी का एक मामला सुलझाते हुए शिकायतकर्ता के सहमति संबंध में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नकली चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं और एलान से राजधानी में सुरक्षा और सेवा भाव को बढ़ाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार ने अग्निवीरों को अवसर देने के लिए आरक्षण की पहल की है और केंद्र की ओर से दिल्ली में राह वीर योजना लागू करने की घोषणा की गई है।
रांची । झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं।
नई दिल्ली । बेसक आप दिल्ली में रह रहे हो, लेकिन संभव है कि लुटियन दिल्ली तक आपके पहुंचने से पहले मेरठ निवासी पहुंच जाएं। खासतौर पर उस स्थिति में जब आप नरेला, कापसहेड़ा, बवाना, नागलोई जैसे क्षेत्रों में रह रहे हों। यहां से नई दिल्ली पहुंचने में हर दिन करीब दो घंटे लगते हैं, जबकि अब नमो भारत से मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां पहुंचने में 55 मिनट लगेंगे।
नई दिल्ली । राजधानी के सराय काले खां से मेरठ के बीच रविवार को नमो भारत की ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अत्याधुनिक सफर की सौगात मिल गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने इस हाईस्पीड ट्रेन में यात्रा कर अपने अनुभव साझा किए। यात्रियों के मुताबिक, यह सफर बेहद आरामदायक, सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला है।
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) का एक तेजस हल्का लड़ाकू विमान 7 फरवरी को एक फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। प्रारंभिक आशंका ब्रेक फेल होने की जताई जा रही है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।