नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक पैदा कर दी है। दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक पैदा कर दी है। दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
नई दिल्ली । राजधानी में आग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अब सभी इलाकों और संस्थानों में व्यापक फायर ऑडिट कराया जाएगा। दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) की बैठक में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने यह निर्देश दिए।
दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मौसम अचानक से बदल गया है। कल शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली बादलों से घिरी रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली की सुबह बादलों से ढकी रही। शहर के कुछ हिस्सों में 12.5 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
नई दिल्ली । राजधानी के प्रसिद्ध झंडेवाला देवी मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्टी रविंद्र गोयल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्तों को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिल सकें।
नई दिल्ली । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के न्यूरोसाइंसेज सेंटर (एनएससी) में अब तीन नई और महत्वपूर्ण खून की जांच शुरू हो गई हैं। ये जांच न्यूरोफैसिन एंटीबॉडी से जुड़ी हैं, जो नसों की कुछ खास ऑटोइम्यून बीमारियों का सटीक पता लगाने में मदद करती हैं।
नई दिल्ली । दिल्ली के ओखला इलाके में एक 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में 14 मार्च को एक पीसीआर कॉल आई थी।
दिल्ली । दिल्ली मेट्रो ने चालक रहित (ड्राइवरलेस) मेट्रो नेटवर्क के मामले में वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। पिंक और मजेंटा लाइन के विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो अब दुनिया के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो प्रणालियों में शुमार हो गई है। भविष्य की जरूरतों और फेज-4 की चुनौतियों को देखते हुए डीएमआरसी ने 52 नई ट्रेनों की खरीद का खाका तैयार किया है।
दिल्ली । राजधानी में एलपीजी की आपूर्ति ने प्रवासी मजदूरों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। हजारों मजदूरों का पेट जिन छोटे ढाबों और होटलों के भरोसे भरता था, वह गैस की कमी के कारण बंद होने लगे हैं। इस कारण प्रवासी मजदूरों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बाहरी दिल्ली में एक गोदाम पर छापा मारकर 5,000 से अधिक नकली एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक स्नातक को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली । एलपीजी गैस की कमी के कारण अब दिल्ली वालों की जेब पर भी असर पड़ने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण दिल्ली के 30 से 40 फीसदी होटल, रेस्टोरेंट, छोटे ढाबे और रेहड़ी-पटरी के खाने-पीने के स्टॉल बंद हो गए हैं, जबकि कई कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। भारतीय विदेश सेवा के अनुभवी अधिकारी तरनजीत सिंह संधू बुधवार को राजनिवास में शपथ लेकर आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली । दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित मदनगीर इलाके में सोमवार की रात एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं गईं। हमले में निखिल नागर उर्फ निक्की (30) बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे कई गोलियां लगीं थीं। हमले के बाद परिजन उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।