नई दिल्ली । दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खुलासा किया है कि आप ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन कर सात करोड़ रुपये से अधिक विदेशी फंड अवैध तरीके से हासिल किया।


