नई दिल्ली । भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और लू ने देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली का नजफगढ़ आज भारत का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बता दें, नजफगढ़ में दर्ज तापमान ने इस मौसम के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।


