गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के कलानौर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक घर से दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले। घटना संबंधी सूचना मिलने के बाद थाना कलानौर की पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


