नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने देश की सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि विदेश से आने वाले ऐसे सभी फर्जी फोन कॉल पर रोक लगाएं, जो भारतीय फोन नंबरों की तरह दिखते हैं।
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने देश की सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि विदेश से आने वाले ऐसे सभी फर्जी फोन कॉल पर रोक लगाएं, जो भारतीय फोन नंबरों की तरह दिखते हैं।
चेन्नई । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। कोलकाता ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों ने प्रभावी प्रदर्शन किया और किसी भी समय विपक्षी टीम को अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया।
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम मचा है। नौतपा में देश का आधा हिस्सा तप रहा है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य स्थानों और दूसरे राज्यों के अधिकतर क्षेत्रों में पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है।
बंगाल । बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल तट से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ भी उखड़े। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के समय हवा 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और इसी दौरान रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच समुद्र तट से टकराया।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का भी इस्तेमाल हो रहा है। इस तकनीक से ग्राफिक्स, फोटो एडिटिंग समेत नेताओं के भाषणों का लाइव अनुवाद तक संभव है। इसमें अलग से किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ शब्दों की कमांड और मांगी गई सूचना पलक झपकते आपके सामने आ जाती है।
नई दिल्ली। दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची 22 मई से घर के बाहर से गायब थी। सीसीटीवी में पड़ोसी बच्ची को ले जाते दिखा। जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने दीवारों पर लिखे 'एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी' जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है।
बदायूं । पांच बेटियों के जन्म के बाद एक बार फिर गर्भवती हुई पत्नी का पेट फाड़कर बेटा या बेटी जांचने वाले पति को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस घटना में आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी, जबकि महिला की जान बमुश्किल बचाई जा सकी थी।
नई दिल्ली । संगम विहार में नशे में धुत एक शख्स ने घर की अंदर से कुंडी लगाकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मैड्रिड । स्पेन में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक द्वीप पर समुद्र किनारे स्थित रेस्तरां आंशिक रूप में ढह गया। हादसे में करीब चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बचाव दल मौके पर मुस्तैद है। आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।
नई दिल्ली। ओडिशा के पिछड़े इलाके ढेंकनाल की 15 वर्षीय वेटलिफ्टर प्रीतिस्मिता भोई ने पेरू की राजधानी लीमा में इतिहास रच दिया। विश्व युवा वेटलिफ्टिंग बैंपियनशिप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रीतिस्मिता ने 40 किलो भारवर्ग में कुल 133 (57+76) किलो वजन उठाया।
रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।